बिलासपुर। नव तृप्ति समृद्धि कौशल विकास सशक्तिकरण संस्था की महत्वपूर्ण बैठक आज बिलासपुर के उस्लापुर स्थित मोगरा पाटले के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संस्था के पद विस्तार एवं सदस्यता फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थित सदस्यों को संस्था के उद्देश्यों, कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पद के लिए प्रीतिबाला आडिल को सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनामिका गेड्रे, राखी लहरें एवं पार्वती जोगी, महासचिव पद पर अमिता बघेल तथा सह सचिव पद पर मोगरा पाटले को मनोनीत किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जलेश्वरी भास्कर, वंदना बर्मन, ईश्वरीय आडिल, अचला पाटले, तृप्ति शांडिल्य, किरण एवं अजलीना को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संस्था की अध्यक्ष प्रीतिबाला आडिल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कौशल विकास, सशक्तिकरण एवं समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करना है। बैठक में सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नव तृप्ति समृद्धि कौशल विकास सशक्तिकरण संस्था की बैठक में प्रीतिबाला आडिल बनीं अध्यक्ष
Editor In Chief










