मुक्तिधाम मरम्मत के नाम पर ₹98 हजार निकाले, काम नहीं होने का आरोप वृक्षारोपण, तार फिक्सिंग समेत अन्य कार्यों में भी अनियमितता की शिकायत..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोंडाडीह में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा मुक्तिधाम की मरम्मत के लिए लगभग 98 हजार रुपये की राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वृक्षारोपण के नाम पर 48 हजार रुपये, तार फिक्सिंग के लिए 48 हजार रुपये तथा अन्य विभिन्न कार्यों के नाम पर 45 हजार से 48 हजार रुपये तक की राशि आहरित की गई, लेकिन अधिकांश कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे पंचायत के कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस सम्बंध में जब सरपंच प्रतिनिधि बबलू लहरे से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि काम हुआ नहीं है पर जल्द ही हो जाएगा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी राशि खर्च दिखाकर विकास कार्यों को कागजों तक सीमित रखा गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सरकारी धन की वसूली की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर उदाहरण साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि जनपद पंचायत और जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Share This Article