मुंगेली में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

Jagdish Dewangan
2 Min Read

मुंगेली — आज मुंगेली नगर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भगवान जगन्नाथ, स्वामी बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। तीनों देव एक साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।

रथ यात्रा का मार्ग
रथ यात्रा की शुरुआत बिलासपुर रोड स्थित वैष्णवी मंगलम से हुई। इसके बाद रथ दाउपारा चौक, फुलपारा चौक, पुराना बस स्टैंड, परमेश्वरीय चौक, बालानी चौक, पडाव चौक, बी. आर. साव स्कूल, उपाध्याय मोहल्ला होते हुए नया बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी चौक, शंकर मंदिर चौक से होते हुए बड़ा बाजार चौक, पुलपारा होते हुऐ वैष्णवी मंगलम पर समाप्त हुई।

हजारों भक्तों की उमड़ी भीड़
रथ यात्रा में नगर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा। नगर पालिका पार्षद वार्ड क्रमांक 1 सरदार पटेल वार्ड से संगीता अन्नु साहू ने रथ का भावपूर्ण स्वागत कर नगर में रथ को भ्रमण कराया।

इस अवसर पर सदस्य गण पार्षद श्रीमती संगीता अन्नू साहू,डोमन दीक्षित, मनोज सिंह, जगदीश देवांगन, अनूप जैन, रविंद्र केसरवानी, गुरुवेंद्र साहू, महेंद्र सिंह अधिवक्ता, मनोज मिश्रा शेषपाल सिंह, रामचंद्र सोनी सहित अन्य भक्तजन, प्रभात फेरी टोली, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी रथ खींचने में शामिल हुए। मुंगेली की गौरवमयी परंपरा को देखते हुए सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुख-शांति की कामना
भक्तों का मानना है कि भगवान जगन्नाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। रथ यात्रा के दौरान नगर में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गई। रास्ते भर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अपने घरों के सामने दीप जलाकर पूजा-अर्चना करते हुए रथ का स्वागत कर रहे थे और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे थे।

जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरा मुंगेली नगर गूंजते रहे।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन