सात दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास का समापन, 21 जून के लिए पतंजलि योग समिति तैयार

Jagdish Dewangan
1 Min Read

मुंगेली। पतंजलि योग समिति, मुंगेली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारी हेतु चलाए जा रहे सात दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास का आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित पुष्प वाटिका में सफल समापन हुआ।

मुख्य योग शिक्षक एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति मुंगेली विवेक केसरवानी जी एवं सह योग शिक्षक रामकिंकर सिंह जी के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः 6:15 से 7:30 बजे तक सैकड़ों योग साधकों ने प्रोटोकॉल का सूक्ष्मता से अभ्यास किया।

समापन अवसर पर योग शिक्षक विवेक केसरवानी जी ने बताया कि सभी साधक 21 जून को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए पूर्णतः तैयार हैं। इस दौरान आसन, प्राणायाम, ध्यान का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया।

समिति ने मुंगेली जिले के सभी नागरिकों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम को सार्थक करने की अपील की है।

योग करें, निरोग रहें
हर घर योग, हर घर निरोग  “

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन