लापता लड़की को तलाशने पहुंची पुलिस : हाथ लग गया देह व्यापार का अड्डा, तीन युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कवर्धा पुलिस के हाथ एक अनूठा मामला लगा है। दरअसल पुलिस को सरगुजा से लापता एक युवती की तलाश थी। पुलिस को लापता युवती के इसी इलाके में हाने की सूचना मिली थी। लेकिन, जब कवर्धा पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि, यहां मामला ही कुछ और है। वहां पुलिस को तीन युवतियां और युवक संदिग्ध हालात में मिले। दरअसल वहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

तीन युवतियां और युवक संदिग्ध हालत में मिले
मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुजा से लापता युवती की तलाश के दौरान कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस को घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर नामक व्यक्ति के घर संदिग्ध परिस्थितियों में 3 युवतियां और 1 युवक मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

लड़की लापता थी, या मामला कुछ और
पूछताछ में जो प्रारम्भिक जानकारी मिली उसने पुलिस के होश उड़ा दिए। पता चला कि, किरण पनागर के घर में देह व्यापार का गोरखधंधा फल फूल रहा था। पुलिस ने मौके से तीन युवती और एक युवक को हिरासत में लिया और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, मामला गुमशुदगी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Share This Article