बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुलंद की आवाज

Jagdish Dewangan
2 Min Read

मुंगेली— छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में जनआंदोलन चलाया गया। शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में खाद्य तेल, दाल, चावल, आटा सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्रियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार, किसान, मजदूर एवं व्यापारी सभी आर्थिक बोझ तले दबते जा रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जनता त्रस्त है, कांग्रेस संघर्षरत है” एवं “महंगाई हटाओ, आमजन बचाओ” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य एवं नगर पालिका-पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, संजय ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर, जलेश यादव, जीतू श्रीवास्तव, आरिफ खोखर, आनंद सोनी, इंद्रजीत कुर्रे, राजेंद्र यादव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, पिनाक दरिया, दादू मल्ला, रूपदास चतुर्वेदी, भानु सिंह राजपूत, प्रभु मल्ला, नीरज यादव, संजय कुर्रे, एहसान अली, राजा मानिक, आसिफ खान, किशोर बैरागी, टीपू खान, शत्रुघ्न निषाद, कमल जांगड़े, भूपेंद्र देवांगन, विष्णु खंडे, काकू पठान, निजाम खान, हारुण खान, मुकेश यादव, आकाश सोनकर, सूरज नलिनी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन