शहर में सड़क सुरक्षा को खुलेआम चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
वायरल वीडियो में तीन युवक एक ही स्कूटी पर सवार नजर आ रहे हैं। स्कूटी तेज रफ्तार में चल रही थी, जबकि पीछे बैठा कपल खुलेआम रोमांस करता दिखाई दिया। यह खतरनाक हरकत न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकती थी।
वीडियो सामने आने के बाद कोनी थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। स्कूटी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
चलती स्कूटी पर स्टंट और रोमांस पड़ा भारी: वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR .
Editor In Chief

