दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शनः दो वर्षों से प्रोत्साहन राशि लंबित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ  के दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए पिछले दो वर्षों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की समस्या उठाई।

आर्थिक दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि, लंबे समय से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि भी कई हितग्राहियों तक अब तक नहीं पहुंची है, जिससे योजना का लाभ प्रभावित हो रहा है।

नहीं निकला कोई ठोस समाधान
कर्मियों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं और धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित प्रोत्साहन राशि जारी करने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग की है।

Share This Article