जनगणना : प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न। 01 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य

Jagdish Dewangan
2 Min Read

मुंगेली, 25 अप्रैल 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जनगणना के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना हेतु जिले में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन चरणों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण समापन अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने लोरमी एवं लालपुर थाना क्षेत्र का दौरा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से जुड़े सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समझने के निर्देश दिए, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी का संकलन सुनिश्चित हो सके और जनगणना कार्य पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
एडीएम ने वर्तमान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की भी अपील की। साथ ही बताया कि 30 अप्रैल तक नागरिक स्वयं स्वगणना के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिसका सत्यापन प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के तहत 01 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जाएगा।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन