मुंगेली :/ मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूँ कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएँ। यह वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि बाहर निजी अस्पतालों में इस टीके की कीमत लगभग 4 से 5 हजार रुपये तक होती है, लेकिन सरकारी व्यवस्था के माध्यम से इसे आसानी से और कम लागत या निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
आइए, हम सब मिलकर अपने बच्चों के स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी निभाएँ।🙏👍

