मुंगेली :=/ मुंगेली में विभागीय तंत्र की निष्क्रियता देखते ही बनती हैं, शहर का मुख्य चौक जो बालानी चौक के नाम से प्रसिद्ध हैं वहां इन दिनों अंधेरे ने कब्जा जमा लिया हैं। बालानी चौक के दुकानदारों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले से ही चौक में हाई मास्क लाइट्स लगाया गया हैं पर इसमें अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, जिसके कारण यहां अंधेरा रहता हैं, और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती हैं। मुंगेली जिले में सार्वजनिक सुविधाओं की अनदेखी का यह एक गंभीर मामला है। भारी लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइटें यदि बिजली कनेक्शन या जिम्मेदारों की लापरवाही व निष्क्रियता के कारण महीने से बंद हैं, तो यह न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि रात के समय राहगीरों की सुरक्षा और शहर की व्यवस्था को भी प्रभावित करता है साथ ही असामाजिक गतिविधियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की हैं कि जहाँ जहाँ हाइ मास्क लाइट्स बन्द हैं जल्द चालू किया जाये। और जल्द से जल्द चौक चौराहे को रोशन किया जाए, जनता की अपील।


