सर्व ब्राह्मण परिषद एवं अखंड ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष अवधेश शुक्ला एवं महिला अध्यक्ष मंजुला शर्मा के नेतृत्व में हाल ही में उपनयन (जनेऊ) संस्कार का एक गरिमामयी और भव्य आयोजन किया गया। सनातन परंपरा के निर्वहन हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के बटुकों का जनेऊ संस्कार पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। वेदमंत्रों की गूंज और मांगलिक वातावरण के बीच विद्वान आचार्यों ने बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया। 🙏

इन्होंने धारण किया जनेऊ
इस सामूहिक आयोजन में मुख्य रूप से अनमोल पांडेय, रुद्राक्ष तिवारी, अथर्व पांडेय, ऋषभ पांडेय, वैभव वाजपेयी, निखिल दुबे, खूबचंद दीक्षित, राघव व्यास, आयुष्मान तिवारी, सौरभ मिश्रा, शुभम मिश्रा, प्रांजल मिश्रा, शिवांश उपाध्याय, श्लोक तिवारी, अनाद मिश्रा, नागेश्वर शर्मा, शुभम शर्मा, उत्कर्ष शुक्ला, श्रीनिवास तिवारी, मानस शर्मा, प्रणव मिश्रा, रविश मिश्रा और यूपेश मिश्रा ने जनेऊ धारण किया। सभी बटुकों ने विधिवत गुरु दीक्षा ग्रहण कर सनातन धर्म के इस महत्वपूर्ण संस्कार को आत्मसात किया।
सुव्यवस्थित आयोजन और सहभागिता
इस मांगलिक अवसर पर ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूजन, महाप्रसाद (भोजन) और अतिथि सत्कार की व्यवस्था अत्यंत सुचारू रही, जिसने आयोजन की भव्यता में चार चाँद लगा दिए।

सफलता में इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन की सफलता में मनोज मिश्रा,मनोज तिवारी एवं छत्रपाल उपाध्याय और शशांक चौबे , कल्पना मिश्रा रश्मि तिवारी भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के कुशल संचालन और प्रबंधन में अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, मंजू शर्मा, कल्पना मिश्रा, एवं समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही, पूरी टीम के रूप में रश्मि तिवारी, निशु मिश्रा, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, राहुल पाठक, आयुष शुक्ला, अरविंद पांडे, संजय तिवारी, दिनेश शर्मा, रोहित शुक्ला, देवेंद्र पांडेय ,उर्वशी पाठक, करुणा पौराणिक, अपर्णा त्रिपाठी, अनिता तिवारी, रानी मिश्रा, स्वीटी पाठक, रजनी पाठक, निधि पौराणिक,रितु तिवारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई


