अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा के कुशलमार्ग दर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में आयोजित

मुंगेली 08 मार्च 2021// अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा के कुशलमार्ग दर्शन में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में किया गया।

जहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमति सुषमा लकड़ा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 श्रीमति श्रुति दुबे की उपस्थिति में किया गया।

शिविर में महिलाओं के उत्थान के साथ नालसा की योजनाओं और विधिक की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि , वरिष्ठ नागरिक, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article