खेत में काम कर रहे किसान को हाथी ने कुचलकर मार डाला.. पत्नी ने भागकर बचाई जान..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद– मंगलवार सुबह हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार दिया। किसान अपनी पत्नी के साथ सुबह खेत पर काम करने के लिए गया था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद हाथी का पता नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शहर से महज 12 किमी देर धनसूली गांव में सुबह करीब 6.30 बजे घटना हुई है। बताया जा रहा है कि किसान गणेश सतनामी अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस पर उसकी पत्नी जान बचाकर वहां से भागी, लेकिन हाथी ने गणेश को चपेट में ले लिया। हाथी के हमले में मौके पर ही गणेश की मौत हो गई। डीएफओ मयंक पांडेय ने बताया कि गणेश के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। हाथी को लेकर गांव में अलर्ट किया गया है। यहां पर कई दिनों से हाथी के विचरण की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि किसान गणेश सतनामी के 3 बच्चे हैं। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Share This Article