पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध कर निकाली सांकेतिक शवयात्रा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार आज जिला महिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर की महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया तथा सांकेतिक शवयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।देशभर में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर हाहाकार मचा हुआ है इसी को लेकर कॉंग्रेस ने
लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन भी किया जा रहा है।इसी तारतम्य में सोमवार को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला कांग्रेस की टीम ने गांधी चौक से लेकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए देवकीनंदन चौक तक रैली निकाली गई..
इस दौरान महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से मोटरसाइकिल का शव यात्रा निकाला और लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार को खरी खोटी सुनाई पेट्रोल और डीजल के अलावा रसोई गैस के दाम भी अपने अब तक के अधिकतम मूल्य पर पहुंच गए हैं इस वजह से घरेलू सामानों में होने वाले खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है इसको भी लेकर महिलाओं ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.. बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए यात्रा देवकीनंदन चौक पर जब पहुची तो वहाँ मिट्टी के चूल्हे पर चाय बना कर जनता को पिलाई गयी।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, अनिता लावहातरे,
अटल श्रीवास्तव , अभयनारायन राय , महापौर रामशरण यादव, अजय यादव , शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, अफ़रोज़ खान,सावित्री सोनी,प्रतिमा सहारे,पुष्पा दुबे,हमीदा खान,,बबिता दुबे,रीता मजूमदार,श्वेता शास्त्री,पूर्णिमा मिश्रा,ममता हाटकेश्वर,पूनम माड़ेवार,सीमा ध्रीतेश,गिरिजा सोनी,पूर्णिमा मिश्रा,दया सोनी,राजश्री,सुम्मी हाटकेश्वर,प्रीति चौहान,माया गंधर्व,सीमा यादव,अंजू सोनी,नीलम सिंह,आरती रजक,उषा पात्रे,अन्नपूर्णा,गौरी मुदलियार,सुधा केंवट,करुणा डुंगडुंग,सुमन बाटवे
सहित महिला कांग्रेसी तथा वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article