किसान आंदोलन 54 वे दिन जारी रहा।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसान आंदोलन 54 वे दिन जारी रहा।

आज किसान नेताओ की बैठक में 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन करने सहित कई निर्णय लिया गया।

सवितर्क न्यूज, कमल दुसेजा

दिल्ली में ढाई माह से चल रहे राष्ट्रीय किसान आंदोलन के समर्थन में आज नेहरू चौक बिलासपुर में हम भारत के लोग किसान मजदूर महासंघ का अखंड धरना 54 वे दिन जारी रहा।
राष्ट्रीय किसान आंदोलन के आवाहन पर 14 को पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने,16 फरवरी को किसानों के मसीहा सर छोटू राम की जयंती एवम् 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन सफल बनाने हेतु आज किसान नेताओ की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि तीनों दिन के कार्यक्रम बिलासपुर में किया जाएगा।*
*13 फरवरी को किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु शाम 5 बजे मगर पारा चौक में तथा शाम 6 बजे भारतीय नगर चौक बिलासपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है।*
*आज के धरना प्रदर्शन एवं बैठक में किसान आंदोलन के संयोजक श्याम मूरत कौशिक सहित किसान मजदूर नेता गण पवन शर्मा, नंद कश्यप, ईश्वर सिंह चंदेल, अभय नारायण राय, राकेश शर्मा, आशा सुबोध, नागेश्वर मिश्रा, लल्लन सिंह, असीम तिवारी, अजय राय, एड राजदीप छाबड़ा, शाकिर अली, सूर्यकांत निर्मलकर, अरुण निषाद, संजू खांडे, शिव सारथी, विपिन मौर्य , राम रतन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This Article