मारपीट कर Ex गर्लफ्रेंड का बनाया अश्लील वीडियो: सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 3 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल – sarangarh News

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने वाले 9 आरोपियों को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं, 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि, पीड़ित महिला 12 अप्रैल को देवसागर मेला घूमने गई थी। इसी दौरान मेले में अपने एक जान पहचान के व्यक्ति से मुलाकात हुई। जिससे महिला ने अपने घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद वो महिला को घर छोड़ने चला गया। रास्ते पर महिला के पुराने प्रेमी राजेंद्र साहू ने इसे देखा और महिला के घर अपने 8 साथियों को लेकर चला गया।

मारपीट कर बनाया अश्लील वीडियो

उन दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात करते हुए मारपीट करने लगा। इसके साथ ही दोनों को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया। इसके बाद महिला ने भटगांव थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

Share This Article