7 साल की बच्ची को उठा ले गया शख्स: घर के आंगन में मां के साथ सो रही थी;पिता बोले- पुलिस मदद नहीं कर रही

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली के लोरमी में बच्ची के अपहरण को 2 दिन हो गए। बावजूद इसके पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंत सकी है।

मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी में 7 साल की बच्ची का अपहरण हुआ है। शनिवार रात महेश्वरी गोस्वामी अपनी मां के साथ घर के आंगन में सोने चली गई लेकिन रात 2 बजे मां की नींद खुली तो देखी कि बच्ची गायब है। रात के अंधेरे में कोई शख्स बच्ची को उठा ले गया।

मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। सुबह होते ही मां पुष्पा गोस्वामी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मां ने बताया कि रात को जब वह उठी तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी।

परिवार ने पूरी रात और अगले दिन सुबह आसपास के इलाके में बच्ची को खोजा। लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं, लकवा ग्रस्त पिता ने पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप भी लगाया है। अपहरण के 30 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

इसी झोपड़ी के घर में माता-पिता और 5 बच्चे…7 लोग का परिवार रहता है।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

आर्थिक तंगी से परेशान माता पिता एक कच्चे मकान में रहते है उनके 5 बच्चे है, 3 लड़के और 2 लड़की। पिता लकवाग्रस्त है। घटना वाली रात 2 बच्चे पास में ही अपने चाचा के घर सोने गए थे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को खोजकर लाए।

पिता जनक गिर गोस्वामी ने पुलिस प्रशासन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर हमसे उल्टी सीधा बयान निकलवा रही है।

शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

सोशल मीडिया पर तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि टीम बच्ची की तलाश में जुटी है। इधर, परिजन और क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया पर बच्ची की तलाश के लिए अपील कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share This Article