Sukma Naxal Encounter,सुकमा में 16 नक्सलियों के शव बरामद, टॉप लीडर भी ढेर, एसपी लीड कर रहे ऑपरेशन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल एक्शन ले रहे हैं और आज शनिवार को एक बार फिर सुकमा में नक्सलियों से एनकाउंटर में 16 को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि अभी भी उन्होंने कई नक्सलियों को घेर रखा है और एनकाउंटर अभी भी चल रहा है।

सुकमा में 16 नक्सलियों के शव बरामद

बता दे की सुकमा के एसपी किरण चव्हाण द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया है कि सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर के चलते 16 नक्सली मारे गए हैं।

16 नक्सलियों की मौत की पुष्टि

नक्सलियों के खिलाफ जारी एनकाउंटर को लेकर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया है कि 16 नक्सलियो के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इस सफल ऑपरेशन में 2 जवान मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं।

कैसे ढेर हुए 16 नक्सली? सुकमा एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

नक्सलियों के कमांडर के छिपे होने की मिली थी सूचना जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को सोर्सेज से पता चला था कि नक्सलियों का कमांडर जगदीश गोगुंडा इलाके में छिपा हुआ है। इसके चलते डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था और सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई।

नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता
इससे पहले, 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया था. बस्तर रेंज में 2025 के दौरान अब तक कुल 100 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है.

सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया, दो जवान घायल

सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियानों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है.

Share This Article