कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन को आईजी ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर रेंज आईजी ने निलंबित कर दिया है। इसी बीच ग्राम लोफंदी में जहरीली शराब के सेवन से 9 ग्रामीणों की मौत का मामला भी उजागर हुआ था।

कोनी टीआई को आईजी ने किया निलंबित

जानिए क्या है पूरा मामला…

घटना के बाद बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज था। हालांकि, जांच में कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

थाना प्रभारी नवीन देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित

वहीं लोफंदी कांड की जांच में सामने आया कि नवीन देवांगन ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में पूर्व मामलों की जानकारी सही तरीके से पेश नहीं की, जिससे उन्हें जमानत मिल गई। इस चूक से नाराज एसपी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाई और पूरी रिपोर्ट आईजी को भेजी।

लोफंदी में जहरीली शराब के सेवन से 9 ग्रामीणों की मौत का मामला

रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर आईजी ने थाना प्रभारी नवीन देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कुछ विवेचकों पर भी कार्रवाई की गई है। एसपी ने लापरवाह अधिकारियों पर 500-500 रुपये का अर्धदंड लगाया है।

जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अब अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती बरत रही है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Share This Article