अवैध मकान पर चला निगम का बुलडोजर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के अधिकारी अब एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं अतिक्रमणकारियों और अवैध कब्जा धारियों पर निगम अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है हाल ही में निगम के अतिक्रमण दस्ते ने अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही की थी।

वहीं गुरुवार को भी निगम अमला आयुक्त के आदेश के बाद बंधवा पारा तलाब पास बने अवैध मकानों को तोड़ने पहुंचा, जहां निगम की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा कर पक्का मकान बना लिया गया था, आपको बता दें कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर और निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे बंधवापारा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसके बाद पांडे ने निगम की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर यहां से अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा संतोष वर्मा शिव बहादुर जायसवाल समेत निगम कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article