छात्रों के बीच वर्चुअल बैठक, यातायात नियमों की दी गयी जानकारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर—-सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस ने सेंट जेवियर स्कूल, भारतीय नगर, व्यापार विहार, प्रबंधन के सहयोग से वर्चुअल यातायात कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं, अभिभावक और स्कूल स्टाफ को जिला रोड सेफ्टी सेल की टीम ने यातायात , सड़क पार करने ,वाहन चलाने के नियमों की जानकारी दी। साथ ही सड़क संकेतक, मोटर व्हीकल एक्ट के नियम और कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रेडियो के आरजे ने बच्चों को अनूठे अंदाज में सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक श्रीवास्तव, अनु कश्यप भी मौजूद हुए। यातायात रथ के मध्यम से शहर के प्रमुख चौक चौराहों में यातायात नियमो की जानकारी वाहन चालकों और आम जनता को दी गयी।

स्थानीय लोगों को दी गयी जानकारी

जिला रोड सेफ्टी सेल टीम और कार्यक्रम आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने शहर के ब्लॉक सपॉट महामाया चौक, बहतराई चोक, मोपका में स्थानीय लोगों को दुर्घटना से बचाव संबंधी नियम की जानकारी दी।

48 लोगों पर आबकारी नियम के तहत कार्रवाई

एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी शाम 6 से 8 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 48 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। इसके अलावा झुंड बनाकर अड्डे बाजी करने वालों पर भी कार्यवाही हुई है। बिना नंबर प्लेट के वाहन और तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

स्टूडेन्ट के साथ वेवीनार

सेंट्रल स्कूल बिलासपुर के 100 से अधिक स्टूडेंट्स को वेबिनार के माध्यम से पुलिस ने राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह के दौरान यातायात सुरक्षा के संबंध मेँ जानकारी को साझा किया। थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक परिवर्ष तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेवीनार में स्टूडेंट्स ने भी अपनी बातों को रखा।

Share This Article