दोस्त ने किया मजाक तो बेल्ट से कर दी पिटाई, बचाने आए भाई के साथ भी की मारपीट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर.दोस्तों के बीच मजाक करना एक युवक को भारी पड़ गया। हंसी मजाक में दोस्त इतना गुस्सा हो गया कि गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक की बेल्ट से पिटाई कर दी। इस दौरान युवक का बड़ा भाई बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी जमकर पीटा। मारपीट में दोनों भाई चोटिल हुए हैं। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मिनीमाता नगर, तालापारा निवासी रामू भारती रविवार रात करीब 12.30 बजे जोड़ा जैतखाम के पास अपने परिचित पल्ला सतनामी के साथ हंसी मजाक कर रहा था। मजाक-मजाक में पल्ला सतनामी गुस्सा हो गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो अपने एक अन्य साथी चोची के साथ मिलकर पल्ला ने बेल्ट से मारपीट करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

वही शोर सुनकर रामू का बड़ा भाई अजय बीच बचाव करने के लिए पहुंचा। जिसके बाद उसे भी दोनों ने बेल्ट से पीटा। शोर सुनकर अन्य लोग एकत्र हो गए और दोनों भाइयों को बचाया। जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। इस हमले में रामू के चेहरे, माथे और उसके बड़े भाई अजय के सिर,हाथ से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। फिर दोनों भाई थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई है।

Share This Article