मां दंतेश्वरी पहाड़ी पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ-स्थानीय लोगों में दहशत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ जिले के छुरिया नगर पंचायत में इन दिनों मां दंतेश्वरी मंदिर के आसपास एक दुर्लभ काले तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। यह घटना जहां वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। काला तेंदुआ सामान्य तेंदुए से अलग होता है क्योंकि उसकी त्वचा पर अधिक मात्रा में ‘मेलानिन’ नामक वर्णक होता है, जिससे वह पूरी तरह काले रंग का दिखाई देता है।

मां दंतेश्वरी पहाड़ी पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ

हालांकि, करीब से देखने पर उसकी त्वचा पर चित्तीदार पैटर्न नजर आता है। भारत में काले तेंदुए आमतौर पर कर्नाटक के काबिनी वन क्षेत्र में पाए जाते हैं, लेकिन छुरिया में इसकी मौजूदगी ने सबको चौंका दिया है।

पहाड़ियों पर दिखा तेंदुआ : खोजबीन में जुटी वन विभाग की टीमें –

स्थानीय लोगों में भय का माहौल ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रोज देखा जा रहा है, विशेष रूप से शाम के समय वह मुख्य सड़क के पास ऊंची चट्टानों पर आराम करता नजर आता है। इस घटना से लोग डरे हुए हैं, लेकिन वन विभाग सिर्फ निगरानी का दावा कर रहा है और ठोस कदम उठाने से बच रहा है।

वन विभाग की निष्क्रियता पर लोगो में नाराजगी

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने और मवेशी चराने से डरने लगे हैं। एक हफ्ते से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।

तेंदुए की दशहत से घरों में कैद हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और अफवाहें
तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे दुर्भाग्य का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी रहस्यमयी घटना से जोड़कर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। अफवाहों के बीच सच्चाई का पता लगाना मुश्किल हो गया है।वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि काले तेंदुए का इस क्षेत्र में दिखना दुर्लभ जरूर है, लेकिन उसके प्रवासन  पैटर्न को समझना जरूरी है।

आसपास गांवों में तेंदुए की दहशत से लोग सहमें हुए

यदि उसे पर्याप्त भोजन नहीं मिला, तो वह मवेशियों या इंसानों की ओर आकर्षित हो सकता है, जिससे खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि इलाके में कैमरा ट्रैप लगाए जाएं, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और सुरक्षा के बेहतर उपाय किए जा सकें।

Share This Article