सिरगिट्टी बाजार में पुलिस के हत्थे चढ़े नशेड़ी चोर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पैसों की लालच एवं नशे की लत ने दो आरोपी के साथ एक अपचारी बालक को चोरी करते पकड़ाया ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले साप्ताहिक बाजार में किया था चोरी

सवितर्क न्यूज, विवेक देशमुख

बिलासपुर ग्राम हरदी कला टोना के सप्ताहिक बाजार में पर्स एवं पर्स में रखे ₹8600 को चोरी करने वाले दो चोरो के साथ एक औपचारिक बालक गिरफ्तार सिरगिट्टी पुलिस के हत्थे चढ़ा पैसों की लालच एवं नशे की लत चोरी की घटना को अंजाम
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार छोटे लाल प्रजापति पिता सुख लाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष हरदी कला टोना निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि शनिवार को शाम 6:00 बजे सब्जी लेने के लिए गांव के सप्ताहिक बाजार गया था और सब्जी ले रहा था तभी एक व्यक्ति ने पीछे में रखे पैसा और पर्स को चोरी कर एक व्यक्ति के साथ दो अन्य लोग भाग रहे थे जिसे देखकर चोर चोर का आवाज लगाया तब बाजार में गांव वालों ने उन तीनों व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ा कुछ लोगों ने चोरों हाथापाई किए पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने अपना नाम शिवा देढहे उर्फ छोटू ,सोनू गधोही, हरीश रजक बताया जिसकी सूचना 112 को दिया जिसके थाना सिरगिट्टी में विवेचना में लिया गया था विवेचना में रामलाल प्रजापति का कथन लिया गया जिस पर तीनों आरोपी को बाजार में चोरी करते हुए बताया तीनों आरोपी से पूछताछ चोरी करना स्वीकार किए एवं अपचारी बालक का मेमोरेंडम तैयार किया गया जो अपने मेमोरेंडम में घटना दिनांक को प्रार्थी के पॉकेट के पीछे काले पर्स में रखे ₹8600 को चोरी कर उसे साप्ताहिक बाजार के पास के बबूल के पेड़ में छुपा देना बताया वही तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

Share This Article