मुख्यमंत्री 24 जनवरी को रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

मुख्यमंत्री 24 जनवरी को रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पररायपुर, 23 जनवरी 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 जनवरी को रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.10 बजे रायगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम नंदेली (ग्राम पंचायत मुढियाडीह) पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल होंगे। श्री बघेल नंदेली से 1.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले के ग्राम चेटवा (मुरमुंदा) पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर लौटेंगे।

Share This Article