गणतंत्र दिवस पर उरी सेक्टर में हिम योद्धाओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्साह से लहराया तिरंगा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत आज, 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देशभर में उल्लास और देशभक्ति का माहौल है। भारतीय सेना ने उरी सेक्टर में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जो राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बना।

इससे पहले, कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्षी नेता राहुल गांधी भी समारोह में भाग लेंगे।

परेड में 31 आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें छत्तीसगढ़ की ‘स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास’ की थीम पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। मध्यप्रदेश की झांकी में ‘चीतों की वापसी’ की कहानी दर्शाई जाएगी। इस वर्ष लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

गणतंत्र दिवस की इस भव्यता में एकता और विविधता का अद्वितीय संगम दिखाई देगा, जो भारत के गौरवमयी अतीत और समृद्ध भविष्य को दर्शाता है।

Share This Article