महाकुंभ-2025: वाराणसी मंडल से विशेष रेलगाड़ियों का संचालन, यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा महाकुंभ-2025 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार से विभिन्न मार्गों से प्रयागराज के लिए मेला विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि बनारस, प्रयाग, भटनी, झूसी, अयोध्या से कुल 15 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें से पांच ट्रेनें पहले ही रवाना हो चुकी हैं।

बनारस से चलने वाली मेला विशेष गाड़ियां:

  • 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को बनारस से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर 15:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
  • 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को बनारस से रात 20:30 बजे प्रस्थान कर 23:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

बलिया से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें:

  • 05133 बलिया-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को बलिया से शाम 16:45 बजे प्रस्थान कर रात 23:55 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

झूसी से बनारस के लिए विशेष गाड़ी:

  • 05110 झूसी-बनारस मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को झूसी से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर 15:50 बजे बनारस पहुंचेगी।

प्रयागराज रामबाग से संचालित विशेष ट्रेनें:

  • 05106 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को प्रयागराज से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर 19:50 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • 05174 प्रयागराज रामबाग-भटनी मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को प्रयागराज से शाम 16:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:20 बजे भटनी पहुंचेगी।
  • 05120 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को प्रयागराज से रात 20:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 04113 प्रयागराज रामबाग-बनारस रिंग रेल मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को प्रयागराज से शाम 17:45 बजे प्रस्थान कर 19:40 बजे बनारस पहुंचेगी।

गोरखपुर से प्रयागराज के लिए विशेष गाड़ी:

  • 05119 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर शाम 17:35 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

अयोध्या से प्रयागराज के लिए विशेष रिंग रेल:

  • 04112 अयोध्या-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष: 24 जनवरी 2025 को अयोध्या से सुबह 10:50 बजे प्रस्थान कर रात 20:35 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से कुंभ स्नान व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित हो सकें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार सेवाओं को सुदृढ़ कर रहा है।

Share This Article