आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की नई रणनीति तैयार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : कांग्रेस पर्यवेक्षक निर्मला चतुर्वेदी ने पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट न मिलने पर निराश न हों, क्योंकि टिकट केवल एक व्यक्ति को ही दिया जा सकता है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों और अध्यक्ष पद पर मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। निर्मला चतुर्वेदी ने अध्यक्ष पद के 9 दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, चुनाव प्रभारी अशोक जायसवाल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान भाजपा के तीन सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें वार्ड क्रमांक 6 के निवासी राजेश सोनी और दो महिलाएं शामिल थीं। यवत कुमार सिंह ने कांग्रेस की ओर से राजेश सोनी को वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद उम्मीदवार के रूप में घोषित किया।

Share This Article