आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदारों पर छापेमारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। आयकर विभाग (आईटी) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई निर्माण कंपनियों और रेलवे ठेकेदारों समेत कई प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर अंजाम दिया गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित आवास और कार्यालय पर की गई। इसके अलावा, उनके भाई और रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी।

सुबह-सुबह शुरू हुई जांच, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
आईटी अधिकारियों की टीमों ने सुबह-सुबह दस्तावेजों की जांच शुरू की और कई अहम फाइलें, डिजिटल डेटा तथा अन्य सामग्री जब्त की। सूत्रों के मुताबिक, अग्रवाल बंधुओं पर लंबे समय से टैक्स चोरी के आरोप थे। उनकी कंपनियों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स और ठेकों की गहन जांच की जा रही है।

अन्य जिलों में भी छापेमारी, विस्तृत जानकारी का इंतजार
सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत रायपुर के अलावा अन्य जिलों में भी आयकर विभाग की टीमों ने छापे मारे। हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से जब्त की गई संपत्ति या अन्य आंकड़ों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Share This Article