रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया-गंगाझरी सेक्शन में समपार फाटक क्रमांक 510 पर गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 17 और 21 जनवरी को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार, 17 जनवरी को रात 10:10 बजे से 18 जनवरी सुबह 1:55 बजे तक तथा 21 जनवरी को रात 11:20 बजे से 22 जनवरी सुबह 3:05 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।
रद्द की गई ट्रेनें:
(दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को पूरी तरह रद्द रहेंगी)
- 68741 दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर
- 68742 गोंदिया-दुर्ग पैसेंजर
- 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
- 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर
- 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर
- 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
- 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
- 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर
- 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर
- 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
समय परिवर्तन की गई ट्रेनें:
- 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस – 17 जनवरी को 30 मिनट नियंत्रित
- 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस – 18 जनवरी को 15 मिनट नियंत्रित
- 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस – 21 जनवरी को 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित
- 18239 गेवरा रोड-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस – 21 जनवरी को 1 घंटा 15 मिनट नियंत्रित
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर लें।
![](http://savitark.in/wp-content/uploads/2024/08/45570ba0ca147d9b1f9ee932ee4bab3d.jpeg)
Editor In Chief