छत्तीसगढ़ में शराब की दुकान में बड़ी लूट: जांजगीर चांपा में बाइक सवार बदमाशों ने 80 लाख लूटे, फायरिंग में गनमैन घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के खोखरा गांव में बदमाशों ने एक शराब की दुकान पर फायरिंग कर 80 लाख रुपए की लूट कर ली। इस वारदात में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर गनमैन को घायल कर दिया है। गनमैन के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस मौक पर पहुंच गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने की लूट
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा के खोखरा गांव में देशी शराब भट्टी पर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पहले से रैकी कर चुके बदमाशों ने जैसे ही कलेक्शन टीम दुकान पर पहुंची, उन्होंने कैश लूट लिया। इस दौरान दुकान के गनमैन ने विरोध किया तो उस पर फायरिंग कर दी। जिससे गनमैन के पैर में गोली लग गई l

80 लाख कैश लूटे
सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने बताया कि बदमाश 80 लाख रुपए कैश लूट ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article