महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 149.4 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 149.4 किलो गांजा जब्त किया है। इस ऑपरेशन में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश निवासी एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार (UP 32 DQ 1033) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। कुल बरामद सामग्री का मूल्य 32 लाख 41 हजार रुपये बताया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

10 जनवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार में गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की गई। कुछ देर बाद संभावित वाहन आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी रवि गुप्ता (33 वर्ष) को पकड़ लिया, जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ तस्करी करने जा रहा था।

वाहन की तलाशी में मिला 149.4 किलो गांजा

पुलिस ने जब इनोवा वाहन की तलाशी ली, तो सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई 6 प्लास्टिक बोरियों में भरा 149.4 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी रवि गुप्ता, निवासी बहराइच (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

जब्त सामग्री:

📌 गांजा: 149.4 किलो (कीमत: ₹22,41,000)
📌 इनोवा कार: (कीमत: ₹10,00,000)
📌 कुल जब्ती मूल्य: ₹32,41,000

👉 महासमुंद पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस सफल ऑपरेशन से नशीली पदार्थों की तस्करी पर बड़ी चोट पहुंची है। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article