शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे से ED की फिर पूछताछ

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। आज एक बार फिर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ

इससे पहले 3 जनवरी को ईडी ने दोनों को तलब किया था। उस दौरान पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मांग की गई थी, जिसके लिए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने समय मांगा था

छापेमारी में क्या मिला?

28 दिसंबर को ईडी ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान नकद लेन-देन और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सबूत मिलने की जानकारी दी गई थी।

आज की पूछताछ क्यों अहम?

आज फिर ईडी दफ्तर में दोनों की मौजूदगी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जांच एजेंसी आज लखमा और उनके बेटे से नई जानकारियां जुटाने और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों को पुख्ता करने की कोशिश करेगी।

इस घोटाले में ईडी पहले ही कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों से पूछताछ कर चुकी है। अब देखना होगा कि पूर्व मंत्री और उनके बेटे से हुई पूछताछ में क्या नए खुलासे होते हैं।

Share This Article