छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे प्रेस वार्ता एवं सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री साहू का दौरा कार्यक्रम
बिलासपुर 11 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू केबिनेट मंत्री (दर्जा) 13 जनवरी 2021 को कार द्वारा दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.15 बजे सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग समाज प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंटकर चर्चा करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे प्रेस वार्ता एवं सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 10 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से कार द्वारा जिला जांजगीर-चांपा के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This Article