मस्तूरी क्षेत्र के धान मंडियों में धान का उठाव नहीं होने से प्रबंधक व किसान दोनों परेशान।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सवितर्क न्यूज, विवेक देशमुख

मस्तूरी क्षेत्र के धान मंडियों में धान का उठाव नहीं होने से प्रबंधक व किसान दोनों परेशान।

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति धान उपार्जन केंद्रो में धान का उठाव नहीं होने के कारण सैकड़ों क्विंटल धान बाहर में पड़े पड़े सूखे हो रहे हैं।

साथ ही धान के लगे लाट को ढकने के लिए किसी प्रकार की त्रिपाल व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी धूप से धान मंडियों में धान नुकसान होते दिखाई दे रही है। धान की लगे लाट में ऊपर हिस्से के बोरे वाले धान वजन में कमी हो रही है दिन भर धूप मिलने के कारण धान की लगी छवियों में से ऊपर के हिस्से सूखने लग गए जिसमें से किलो किलो भर वजन कमी आ रही है जिससे सेवा सहकारी समिति को नुकसानी उठाना पड़ सकता है।

मस्तूरी क्षेत्र में लगभग 34 धान उपार्जन केंद्र बनाया गया है जिसमें लगभग सभी जगह धान उठाव नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।

Share This Article