छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: सरगुजा शीतलहर की चपेट में, बलरामपुर 5 डिग्री पर सबसे ठंडा, मैनपाट में घना कोहरा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: शीतलहर की चपेट में सरगुजा, बलरामपुर सबसे ठंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है, जबकि बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैनपाट में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसे हालात

अंबिकापुर में शुक्रवार रात का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। पेंड्रा रोड में भी ठंड का असर देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा।

दुर्ग संभाग में भी गिरा पारा

मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर दिख रहा है। दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। शुक्रवार को दुर्ग में तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम था। हालांकि, दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है।

सोमवार से फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, रविवार से सोमवार तक तापमान में 2-3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हवा की दिशा उत्तरी हो जाएगी और ठंड एक बार फिर बढ़ने लगेगी।

Share This Article