नए साल के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली:  नए साल 2025 का आगाज होते ही पूरा देश जश्न में डूब गया है। देश के कोने-कोने में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। देर रात से ही एक दूसरे को शुभकामना संदेश देने का सिलसिला चल पड़ा है। वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता का एक नया संकल्प लें।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। और कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई – यह हमारे गणतंत्र की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। नया साल हमारे संविधान की शताब्दी की अंतिम तिमाही में प्रवेश का प्रतीक है। 2047 में विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए, हमारे संविधान निर्माताओं के सपने को साकार करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का समय है। आइए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, राष्ट्र को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का पोषण करें। आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।

राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।

Share This Article