चोरी करने आया था चोर अचानक आ गए लोग जाने फिर क्या हुआ…..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। चोरी करने घर की छत में चढ़ा
युवक महिला के जागने पर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर घबराए युवक नेछत से छलांग लगा दी। इससे युवक घायल हो गया। युवक को मोहल्लेवालों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उपचार के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। तिफरा के बहरामुड़ा निवासी रुपेश कुमार कश्यप (40 वर्ष) सब्जी मंडी में काम
करते हैं। उनके घर के पास ही उनकी बड़ी बहन राधा कश्यप रहती है। मंगलवार की रात राधा अपने मकान में सो रही थी। रात एक बजे आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। इस दौरान उसने देखा की एक युवक छत पर चढ़कर ऊपर रखे सामान को
नीचे फेंक रहा था। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। इससे युवक घबरा गया। उसने भागने के लिए छत से छलांग लगा दी। वहीं महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। छत से कूदा युवक
घायल हो गया। इससे वह भाग नहीं पाया। मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विमल सूर्यवंशी बताया। मोहल्ले के लोगों ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी देकर आरोपित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि घायल युवक को उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Share This Article