कोंडागांव में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

खुले में पड़ा हजारों टन धान, नमी से क्वॉलिटी प्रभावित होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मंगलवार की रात अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। बुधवार को भी जिले में बारिश होती रही। मौसम में बदलाव की वजह से किसानों और धाम खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है।.

किसानों ने खेतों में मक्का और सब्जियां लगाई है, उन्हें बारिश से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धान खरीदी केंद्रों में हजारों टन धान खुले में पड़ा हुआ है। नमी के कारण धान की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है अभी दो से तीन दिन और बारिश हो सकती है।कोंडागांव में बारिश से घरों में दुबके लोग।

Share This Article