छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने कहा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज, भाजपा सरकार बनीं तो विचार करेंगे…!

Advertisement

रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया…!

पुरूर (वि.)। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने गुरूर तहसील के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की धरना स्थल पर जाकर उनके मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि झूठी घोषणा पत्र के सहारे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, जिसके चलते हर वर्ग आक्रोशित हैं। डा. रमन सिंह व सांसद मोहन मंडावी गुरूर ब्लाक के ग्राम दर्रा में आयोजित साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान नगर पंचायत गुरूर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हड़ताल स्थल पर गए।

यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डा. रमन सिंह व सांसद मंडावी का स्वागत करते हुए अपने मांगों के संबंध में चर्चा की। डा. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। लोक लुभावने घोषणा पत्र के सहारे सत्ता में बैठ तो गए हैं, लेकिन घोषणा पत्र को पूरा न कर लोगों के साथ छलावा कर रहे हैं।

इसके चलते प्रदेश में हर वर्ग आक्रोशित है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांग को जायज बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा की सरकार बनी तो निश्चित रूप से उनकी इन मांगों पर विचार किया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए।

इसके बाद डा. रमन सिंह ने स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात की, जहां भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, मंडल गुरूर अध्यक्ष कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, यादराम साहू, ईशाप्रकाश साहू, दुर्गानंद साहू, तेजराम साहू, त्रिलोकी साहू, जनार्दन सिन्हा, भुवन साहू, मेहत्तर नेताम, राजेश दीवान, आदित्य सिंह पीपरे, सुरेन्द्र तिवारी, संतोष गंगबेर, अजेन्द्र साहू, ऋषि सिन्हा, डामेश्वरी साहू, चंद्रिका गंजीर, संध्या साहू, सुशीला साहू, सविता साहू सहित युवा मोर्चा, महिला मोचा एवं मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button