अन्यछत्तीसगढ़

नारायण पैकरा बने मरवाही अनुसुचित जन जाति शासकीय सेवक विकास संघ अध्यक्ष बने

Advertisement

नारायण पैकरा बने मरवाही अनुसुचित जन जाति शासकीय सेवक विकास संघ अध्यक्ष बने

सुरेश भट्ट:-ज़िला गौरेला पेंड्रा मरवाही के नारायण पैकरा बने शासकीय सेवक विकास संघ के अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बैठक, प्रकृति की गोद में स्थित नेचर कैंप गगनई मरवाही में संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, महासचिव मोहनलाल कोमरे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष एन आर चंद्रवंशी, डॉ कैलाश मरकाम, भरत लाल मार्को, जिला अध्यक्ष बिलासपुर आर सी ध्रुव, जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार श्रीराम ध्रुव, जिला अध्यक्ष मुंगेली अकत ध्रुव की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। तीनों ब्लॉक के उपस्थित अधिकारी कर्मचारी द्वारा जिला कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किए
संरक्षक डॉ. कृष्ण कुमार ध्रुव विधायक मरवाही,डॉ. देवेंद्र सिंह पैकरा ज़िला चिकित्सा अधिकारी जी.पी.एम.,बी. सी. एक्का अपर कलेक्टर जी.पी.एम.,श्री रवि सिंह एस. डी.एम. मरवाही,श्री सी. एस. उइके डिप्टी कलेक्टर जी.पी. एम.,डॉ. अमर सेंद्रम जिला चिकित्सक,अमर सिंह भानु शिक्षा विभाग,अध्यक्ष श्री नारायण सिंह पैकरा, उपाध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह मास्को,श्रीमति झल्ली मार्को,श्री परमजीत सिंह पैकरा,कोषाध्यक्ष श्री ललित ध्रुव,सचिव श्री जयपाल सिंह पोट्टाम,महासचिव श्री मनराखन सिंह वाक्रे, सहसचिव श्री जनभान सिंह पैकरा,श्री श्याम लाल कंवर,श्री प्रमोद कुमार मरावी,संगठन सचिव श्रीमती तारा परस्ते,श्रीमती ममता मरावी,श्री माधव प्रसाद रौतेल,श्री परमान सिंह कंवर,सांस्कृतिक सचिव श्री हरनाम सिंह पाव, श्रीमती सुचिता उराव,मीडिया प्रभारी विनोद कुमार सिदार चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रांताध्यक्ष श्री ध्रुव जी ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासियों के संवैधानिक हितों की रक्षा हेत हम सबको हर हाल में समाज के अधिकारी कर्मचारियों को संगठन से जोड़कर एकता के सूत्र में बांधना होगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में हाईकोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा हजारों के तादाद में नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पदोन्नति कर दिए गए हैं। जिसके कारण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति से वंचित होकर 20-25 साल पीछे चले गए हैं। जिसका दुष्परिणाम यह होगा कि आरक्षित वर्ग का व्यक्ति यदि पटवारी में भर्ती हुआ है तो वह उसी पद में ही रिटायरमेंट होने के लिए बाध्य होगा। इसका असर समाज के युवा बेरोजगारों पर भी बुरी तरीका से पड़ेगा । उन्होंने आह्वान किया कि पदोन्नति में आरक्षण की बहाली, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ कार्यवाही, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आरक्षित वर्ग के बेरोजगार युवाओं की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चौथे चरण के आंदोलन में 26 जुलाई 2021 को बूढ़ा तालाब रायपुर में इकट्ठा होकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए विधानसभा भवन तक विराट रैली प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु आगे आए। इस अवसर पर देवकुमार मार्को, अनूप सिंह धुर्वे, परमजीत सिंह पैकरा, कोमल सिंह, पतिराम मरपच्ची ,श्रीमती ममता मरावी ,संजय धुर्वे, डीएस मरावी ,त्रिलोकी मार्को,डीएस आरमो सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button