अन्यछत्तीसगढ़

जंगल में महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश ,,,जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

सरपंच ने दी घटना की सूचना 0 मौके पर जांच में पहुंची पुलिस

कोरबा। जिले के बालकोनगर थाने की रजगामार चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली निवासी 60 वर्षीय महिला की बेंदरानाला जंगल में आज तड़के सड़ी-गली लाश फंदे पर लटकी हालत में दिखने पर एक ओर जहां यह खबर जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर फैल गई। वहीं दूसरी ओर पूरे इलाके में इस दृश्य देखते ही लोगों में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी के ग्राम बुंदेली निवासी सुकालू बाई उम्र 60 वर्ष पति अंजोर सिंह मंझवार विगत 19 जुलाई को सुबह घर से निकली थी। जिसके बाद वह उस दिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। जिसके कारण उसका पति एवं लड़के व बहू उसकी अपने स्तर पर लगातार देर रात तक उस दिन उसे तलाशते रहे। अंतत: काफी रात बीत जाने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के सदस्य खाना खाकर अपने-अपने बिस्तरों पर सोने चले गए। पुन: अगले दिन सुबह उसकी खोजबीन परिजन करते रहे मगर कोई जानकारी उसके संबंध में उन्हें नहीं मिली। इस तरह दो दिनों तक अपने स्तर पर खोजबीन करने पर सुकालू बाई मंझवार की जानकारी नहीं मिली तो उसके परिवार के सदस्यों ने अपने गांव के सरपंच दयाराम मंझवार पिता सोनसाय मंझवार को भी देते हुए उसे उसकी पतासाजी में सहयोग करने की गुहार किया। बताया जाता है कि इसी बीच आज सुबह गांव के कुछ चरवाहे चंद किलोमीटर दूर बेंदरानाला बीहड़ जंगल में मवेशियों को चारा चराने के लिए लेकर गए तो देखा कि एक महिला की सड़ी-गली लाश रस्सी से बनाए गए फांसी के फंदे में लटक रही है। चरवाहे ने इसकी जानकारी गांव पहुंचकर दयाराम मंझवार को दिया। जिसके बाद सरपंच सुकालू बाई के परिजनों को लाश की पहचान के लिए वहां भेजा। जिसकी पहचान परिजनों द्वारा किये जाने पर सरपंच ने खुद ही आज सुबह 10 बजे रजगामार चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी मर्ग सूचना दर्ज कराते हुए चौकी प्रभारी सुरेश जोगी को दी। चौकी प्रभारी श्री जोगी अपने हमराह स्टाफ के साथ घटना स्थल उपरोक्त जंगल में पहुंचकर मृतका के शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही के उपरांत अपनी विवेचना शुरू कर दी। शव के सड़े होने के कारण मौके पर ही पीएम की कार्यवाही कराये जाने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। जिसके बाद मृतका का बिसरा परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button