छत्तीसगढ़बिलासपुर

घरेलू विवाद में महिला ने किया ख़ुदकुशी का प्रयास पुलिस की सक्रियता से बची जान!

Advertisement

फंदे से लटकी मिली महिला पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला!

16-नवंबर,2020
बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़} पारिवारिक विवाद के चलते महिला फंदा लगाकर आत्महत्या कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा, फिर थाने लाकर पति-पत्नी को समझाया। पुलिस की सक्रियता के चलते महिला की जान बच गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कंट्रोल रूम से दोपहर करीब 3.30 बजे एक महिला के अपने कमरे में फंदे से लटके होने की सूचना मिली। बताया गया कि बहतराई में DJMS ऑफिस के रहने वाली महिला रेशमा नवरंग (30) पत्नी जीतेंद्र नवरंग ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को अंदर बंद कर लिया है और दुपट्‌टे से फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही कांस्टेबल आर. सूर्यकांत राठौर और ड्राइवर आदित्य शास्त्री मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदा काटकर नीचे उतारा। चेक किया तो महिला की सांसे चल रही थी और वह बेहोशी की हालत में थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और होश में लाए। फिर दंपति को समझाइश दी गई।

Related Articles

Back to top button