भयानक सड़क दुर्घटना में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस में सवार होकर जा रहे थे 70 मजदूर रोजी रोटी की तलाश में गुजरात!

5-सितंबर,2020

रायपुर-[सवितर्क न्यूज़] राजधानी से एक दिल दहला देनी वाली भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां पर दर्दनाक सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मंदिर हसौद थाना पुलिस की टीम पहुंची हुई है।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं घायलों में कइयों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश में की जा रही है।
सएसएसपी अजय यादव ने बताया कि करीब 70 के आसपास ये मजदूर बस में सवार थे। हादसा काफी दर्दनाक था। हादसे में 7 कई मौत हो गई है वहीं 7 घायल है, जिनका इलाज मेकाहारा में चल रहा है।सभी मृतक उड़ीसा के गुंजाम के रहने वाले है।

घटना मंदिर हसौद के छेरी खेड़ी के नेशनल हाईवे की घटना है। उड़ीसा से एक बस में सवार 70 मजदूर गुजरात के सूरत काम करने के लिए जा रहे थे। तभी सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास एक ट्रक रॉन्ग साइड आते हुए बस के साथ जोरदार भिडंत हो गईं। हादसा इतना भयानक था की बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हो गए है।

Share This Article