कोरोना उपडेट:-छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1586 नए मामले 17 की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 1586 नए लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,02,523 हो गई है. राज्य में सोमवार को 224 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है. वहीं, 1964 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1586 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 112, दुर्ग से 123, राजनांदगांव से 96, बालोद से 107, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 37, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 62, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 58, बिलासपुर से 86, रायगढ़ से 138, कोरबा से 138, जांजगीर-चांपा से 163, मुंगेली से 27, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से आठ, सरगुजा से 47, कोरिया से 31, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 10, जशपुर से 28, बस्तर से 31, कोंडागांव से 28, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 16, कांकेर से 41, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 11 तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं.

Share This Article