16.8 C
New York
Saturday, September 23, 2023

Buy now

spot_img

CG*फ़ूड इंस्पेक्टर का मोबाईल गिरा डेम में…मोबाइल ढूंढने 4 दिनों तक खाली कराया गया पानी, अब कलेक्टर ने किया सस्पेंड….!

Advertisement
Advertisement

CG*फ़ूड इंस्पेक्टर का मोबाईल गिरा डेम में…मोबाइल ढूंढने 4 दिनों तक खाली कराया गया पानी, अब कलेक्टर ने किया सस्पेंड….!
कांकेर में एक अफसर ने डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल के लिए डैम का 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया। उधर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनसे 24 घंटे में जवाब मांगा है।
यह मामला 21 मई का है। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान उनका डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब नहीं खोज पाए तो 4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहाया गया। इससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी। इस पूरी मशक्कत के बाद राजेश को मोबाइल मिल गया।

शिकायत के बाद सिंचाई अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया, लेकिन तब तक 6 फीट पानी निकल चुका था। यह तकरीबन 21 लाख लीटर होता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरसी धीवर का कहना है कि उन्हें धोखे में रखकर इतना पानी बहाया गया।

उधर, फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दलील दी कि फोन में विभागीय जानकारी थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। अब फोन बंद हो गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles