मुख पृष्ठराजनीति

Who is Champai Soren: कौन हैं ‘झारखंड टाइगर’ चंपई सोरेन? जो होंगे सूबे के नए मुख्यमंत्री…!

Advertisement

झारखंड टाइगर’ चंपई सोरेन? जो होंगे सूबे के नए मुख्यमंत्री…!

झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. घोटाला मामले में जांच दायरे में आए हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं जेएमएम के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है. झारखंड टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं. इससे पहले तक हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का भी नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चल रहा था.

कौन हैं चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं. उनका पिता का नाम सिमल सोरेन है, जो कि खेती किसानी किया करते थे. चंपई चार बच्चों में बड़े बेटे हैं. 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से चंपई ने पढ़ाई लिखाई की. इस बीच उनका विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया. शादी के बाद चंपई के 4 बेटे और तीन बेटियां हुईं.   

इसी दौरान बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग उठने लगी. शिबू सोरेन के साथ ही चंपई भी झारखंड के आंदोलन में उतर गए. जल्द ही ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से मशहूर भी हो गए. इसके बाद चंपई सोरेन ने अपनी सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर दिया. इसके बाद वह झारखंड मुक्ति
मोर्चा में शामिल हो गए थे. 


Related Articles

Back to top button