धर्म-कला -संस्कृतिराष्ट्रीय

Ram Jharna Raigarh Chhattisgarh,,,रायगढ़ में स्थित राम झरना के बारे में जाने

Advertisement

Ram Jharna Raigarh Chhattisgarh,,,रायगढ़ में स्थित राम झरना के बारे में जाने

(संवाददाता महेंद्र मिश्रा)

छत्तीसगढ़ में कई सारे पर्यटन स्थल है अगर हम रायगढ़ जिलें के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो सबसे पहला नाम राम झरना का आता है। यह झरना प्रकृति प्रेमी और धार्मिक व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यह स्थान भगवान श्री राम के वनवास काल से भी जुड़ा हुआ है।रायगढ़ जायें तो एक बार राम झरना घुमने अवश्य ही जाना चाहिए। आइये अब राम झरना और इससे जुडी पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर खरसिया ब्लॉक में राम झरना एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। घने जंगल के भीतर एक प्राकृतिक जलकुंड है जो लगातार बह रहा है और लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में दस साल तक दंडकारण्य या छत्तीसगढ़ में बिताया था। ऐसा माना जाता है की राम झरना उन्ही में एक स्थान है जहाँ भगवान राम आये थे, इस स्थान से जुडी पौराणिक कथा भी प्रचलित है जिसके बारे में आगे जानेंगे। इस जगह को देखने आसपास के लोग हर साल भारी संख्या में पहुंचते हैं।

देश एवं प्रदेश से लोग आते है और यहाँ जलग्रहण करते हैं और अपने साथ भी ले जाते हैं।

इस क्षेत्र में आपको कई सारे दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे, कई देवी देवताओं के मूर्ति भी बनाये गए हैं, आसपास की हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों के मन को मोहित करता है इन सभी के अलावा यहाँ पर्यटकों के लिए यहाँ पर लोग अक्सर नहाते हैं और अपनी थकान दूर करते हैं

पौराणिक कथा के अनुसार, रामचंद्र अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास में यहां पहुंचे थे एक बार जब जब सीता माता प्यास लगी थी तब भगवान राम ने तीर से धरती को भेदकर जल माता सीता की प्यास बुझाई। तब से लेकर आजतक पानी की एक धारा लगातार यहां बह रही है। इसी वजह से इस जगह का नाम राम जी के सम्मान में राम झरना रख दिया गया है। यह अब वन विभाग के नियंत्रण में है और इसने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

कब और कैसे पहुंचे

राम झरना घुमने आप कभी भी किसी भी मौसम में जा सकते हैं, आप अपने दो या चार पहिये वाहन के द्वारा आसानी से पहुंच सकते है, यह रायगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

निकटतम बस स्टैंड : रायगढ़ बस स्टैंड

निकटतम रेलवे स्टेशन : रायगढ़ रेलवे स्टेशन

निकटतम हवाई अड्डा : बिलासपुर हवाई अड्डा

Related Articles

Back to top button