अपराधछत्तीसगढ़दुर्घटना

GC में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ाया घटना में 11जवान शहीद….

Advertisement

GC में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ाया घटना में 11जवान शहीद….!

दंतेवाड़ा जिले से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बुधवार को अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई वही नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस बड़ी घटना में 10 से 11 जवानों के शहादत की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। विश्वसत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लाक के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवानों को नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के बाद डीआरजी  बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे। इसी अभियान के पश्चात् जवान वापस हो रहे थे। तभी अरनपुर मार्ग पर नक्सलियों ने आईंईड़ी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में डीआरजी के 10 जवान और  01 ड्राइवर शहीद हो गए है।

ग्रहमंत्री अमित शाह,सीएम भूपेश ने घटना पर जताया गहरा शोक :- सीएम भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा शोक जताया। कहा शहीद परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ है। नक्सलियों को छोडेंगे नहीं। वहीं अमित शाह ने घटना कहा की निंदा की है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम को हर संभव मदद देने की बात भी केंद्रीय गृहमंत्री ने कही है

Related Articles

Back to top button